simple mobile web page development

About City BUS Project

Source : Patrika News

एयरपोर्ट से दुर्ग रेलवे स्टेशन तक चलने वाली 8 नई एसी बसों के परमिट का फैसला सोमवार को हो सकता है। इसके एक-दो दिन बाद बसें सड़क पर दौडऩे लगेंगी। पिछले डेढ़ महीने से 8 नई एसी बसें पंडरी के पुराने परिवहन आयुक्त कार्यालय परिसर में खड़ी हैं। परमिट का फैसला नहीं होने के कारण ये बसें सड़क पर नहीं आ पाई। सूत्रों के मुताबिक परमिट की फाइल में आयुक्त की मुहर लगना बाकी है। सोमवार को इसका फैसला हो जाएगा। फिर इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट से दुर्ग तक एसी बसों का किराया 70 रुपए निर्धारित किया गया है। आरंग रूट पर दो एसी बसों का संचालन 10 दिन पहले ही शुरू हो गया है।

महासमुंद की बसें चलेंगी सेजबहार और पाटन रूट पर

महासमुंद में परमिट विवाद के कारण 5 सिटी बसों का संचालन बंद है। दो दिन पहले पुलिस ने बस स्टाफ के साथ गाली-गलौच की। इसकी शिकायत सिटी बस ऑपरेटर ने एसपी और कलक्टर से की है। ऑपरेटर का कहना है कि महासमुंद में सिटी बस संचालन का मामला नहीं सुलझा, तो वहां की बसों को सेजबहार और पाटन रूट पर संचालन किया जा सकता है।

आसानी से पता चलेगा गाड़ी का लोकेशन

कंट्रोल रूम बनने के बाद बसों के लोकेशन का पता आसानी से चल सकता है। वहीं, ड्राइवर नशे में है या नहीं, कंडक्टर यात्रियों के साथ किस तरह व्यवहार कर रहा है, यह कैमरे और सेंसर के जरिए आसानी से पता चल सकेगा। वहीं, शहर के भीतर शेल्टर लगने के बाद बस आने का समय डिस्प्ले में यात्रियों को दिख जाएगा।

एक नजर में

प्रोजेक्ट कॉस्ट 40 करोड़

एसी बसें 40

नॉन एसी बसें 55

कुल रूट 12

54 बसें आईं

अभी तक 54 सिटी बसें आ चुकी हैं। इसमें 44 नॉन एसी और 10 एसी बसें शामिल हैं। 41 बसों को आना शेष है। अभी राजधानी में 20 बसें चल रही हैं। 40 और चलाई जाएंगी। वहीं 11 बसों को अन्य जिलों में भेजा जाएगा। जनवरी के अंत तक 41 सिटी बसें राजधानी पहुंच जाएंगी।

8 नई एसी बसों के परमिट का फैसला आज हो सकता है। इसके बाद एयरपोर्ट से दुर्ग रेलवे स्टेशन तक इन बसों का संचालन होगा। वहीं विवाद नहीं थमने पर महासमुंद की सिटी बसों को सेजबहार और पाटन रूट पर संचालन किया जा सकता है।.

FACEBOOK COMMENTS WILL BE SHOWN ONLY WHEN YOUR SITE IS ONLINE